
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर तलवार लहराकर लोगों में डरा धमका रहा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 16 जून 2026 को थाना सरकंडा क्षेत्र में टाउन पेट्रोलिंग के दौरान आरक्षक वीरेंद्र साहू एवं रंजीत खाण्डे को मुखबिर से सूचना मिली कि चांटीडीह क्षेत्र में एक युवक हाथ में तलवार लेकर घूम रहा है तथा राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार लोहे की तलवार बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी- जाहीद शेख उर्फ चिढ़ढ़ा (20 वर्ष) निवासी – चांटीडीह पठान मोहल्ला, नगीना मस्जिद के पास, सरकंडा, बिलासपुर।

