CG CRIME

बिलासपुर | सिरगिट्टी | कबाड़ी दुकान में बंधक बनाकर मारपीट, धमकी और लूट के प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कबाड़ी दुकान में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और वाहन लूटने के प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मोहम्मद फिरोज, रोहित, राहुल, रितिक, तौसिफ एवं अन्य साथियों ने उसके साले को कबाड़ी दुकान में बंधक बनाकर रखा, गाली-गलौच और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देकर रुपए की मांग की। आरोपियों ने प्रार्थी का टाटा कंपनी का पिकअप वाहन भी जबरन अपने कब्जे में ले लिया था।

शिकायत मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। कार्यवाही के दौरान आरोपी मोहम्मद फिरोज और अब्दुल सफीर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी मोहम्मद फिरोज के कब्जे से लूटा गया टाटा पिकअप वाहन बर आमद कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी– (1)- मोहम्मद फिरोज (42 वर्ष), निवासी मसानगंज, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर
(2)- अब्दुल सफीर (32 वर्ष), निवासी यदुनंदन नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top