
MD-Junaid Khan
बिलासपुर । एसएस पी रजनेश सिंह द्वारा जिले मे ‘‘आपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् अवैध कबाड पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15.06.2026 को मुखबीर सूचना मिला कि ईमरान कुरैशी भारी मात्रा मे चोरी का कबाड सामान वाहन मे लोड कर रहा है सूचना पर थाना बिल्हा व रेल विभाग बिलासपुर के साथ संयुक्त टीम बनाकर ईमरान कुरैशी के कबाड दुकान रेड कार्यवाही किया गया जहाॅ इमरान अन्य लोगो के साथ वाहन मे कबाड लोड करा रहा था।

संदेही के कबाड दुकान व खडी वाहन छोटा हाथी क्रमांक सीजी10बीपी 3903 एव पिकप वाहन क्रमांक सीजी10बी जेड 1208 की तलाशी लेने पर वाहन के अंदर व दुकान मे शासकीय रेल लाईन लोहे का लाईनर व चाबी, लोहे के एंगल, प्लेट, छड, लोहे का पाईप, कांटा तार व घरेलू सामान रखा हुआ मिला। संदेही के द्वारा सामान रखने के संबंध मे वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर शासकीय रेल पटरी लोहे का, लोहे के एंगल, प्लेट, छड, लोहे का पाईप, कांटा तार व घरेलू सामान वजनी 83 क्विंटल 15 कि.ग्रा. व वाहन जुमला कीमती 14,25,500 रूपये जप्त कर 07 आरोपीयों के विरूध्द इस्तगाशा क्रमांक- 01/2026 धारा- 35(1), (ड) बीएनएसएस, 303(2) बीएनएस, 3 रेल सम्पत्ति अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

नाम अनावेदक – 1. ईमरान कुरैशी पिता मोहम्मद मुस्ताख कुरैशी उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 आमापारा बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
2. मनीष सागर पिता सुरेश सागर उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमां 12 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुरं
3. राज साहू पिता विजय कुमार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी केसला थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
4. चंदन सवरा पिता अवधराम सवरा उम्र 40 वर्ष निवासी सवरा मोहल्ला बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
5. बिरजू मरावी पिता चंदन मरावी उम्र 19 वर्ष निवासी सवरा मोहल्ला बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
6. रामअवतार सवरा पिता स्व. गिरधारी सवरा उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 बिल्हा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।
7 गोलू चैरसिया पिता मुन्ना चैरसिया उम्र 19 वर्ष निवासी बरतोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल.चन्द्राकर, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम का अहम किरदार रहा।

