CG CRIME

नैला | 45 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के नैला चौकी पुलिस द्वारा 45 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिले में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी नैला पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 45 पाव देशी प्लेन शराब कीमत 3600/ रुपये बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी- पवन कुमार सूर्यवंशी उम्र 52 साल निवासी दर्रीपारा वार्ड नं 02 चौकी नैला

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान, प्र.आर. राधेश्याम पूर्णा, रूद्र नारायण, आर. डीकेश्वर साहू, संतोष प्रधान, रुपेश डहरिया, म.आर. शकुंतला नेताम का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top