CG CRIME

मुलमुला | मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, चोरी की गई मोटरसाइकिल बर आमद

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला पुलिस द्वारा बाजार से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बर आमद कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी समीर कुमार मेहर निवासी ग्राम पकरिया (झु), थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14.06.26 को वह अपने भाई के साथ बनाहिल साप्ताहिक बाजार गया था, अपनी HF Deluxe ब्लैक रंग मोटरसाइकिल (क्रमांक CG11BM9757) को बाजार परिसर में लॉक कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया था। लौटने पर पाया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग ₹45,000 है, चोरी कर ली गई थी।

मुलमुला पुलिस द्वारा प्रकरण की आरोपी की पातासाजी हेतु तत्काल टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बनवारी यादव निवासी बनाहिल थाना मुलमुला को पकड़कर पूछताछ करने पर अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर बाजार परिसर से मोटरसाइकिल को चोरी करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, ASi प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले, आरक्षक गोपेश्वर पटेल, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश डहरिया एवं थाना स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top