
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के मल्हार क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ग्राम ठाकुरदेवा निवासी अंजोर दास बंसल (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर मल्हार पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को 93 नग देसी प्लेन शराब (कुल 16 लीटर 740 एमएल) के साथ रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अवधेश सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का अहम किरदार रहा।

