CG CRIME

बलौदा | कांटा मशीन काटा करने वाला लंबे समय से फरार चल रहा बाबू गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा क्षेत्र में कांटा मशीन काटा करने वाला लंबे समय से फरार चल रहे बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार महावीर कोलवासरी में कार्यरत राज कुमार मिश्रा ने 28 दिसंबर 2024 को थाना बलौदा में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुसमुंडा खदान से कोयला लेकर आए दो ट्रकों की तौल के दौरान अनियमितता की आशंका हुई थी। ड्यूटी पर तैनात गार्ड और कोल यार्ड सुपरवाइजर को वाहनों में कोयले की मात्रा कम प्रतीत होने पर संदेह हुआ।

जांच में सामने आया कि नाइट शिफ्ट में तैनात ठेका कर्मचारी एवं कांटा बाबू ईश्वरी प्रसाद पटेल ने संबंधित ट्रकों का वास्तविक वजन किए बिना अन्य वाहनों का ग्रॉस वजन दर्ज कर कांटा पर्ची जारी कर दी। इसके बाद वाहनों को अनलोडिंग के लिए कोल यार्ड भेज दिया गया। अनलोडिंग के दौरान सुपरवाइजर को कोयले की मात्रा कम दिखाई देने पर दोनों ट्रकों का पुनः वजन कराया गया।

दोबारा तौल में एक वाहन में 7.05 टन तथा दूसरे में 12.70 टन कोयला कम पाया गया। इस प्रकार कुल 19.75 टन कोयले की कमी सामने आई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये बताई गई। मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 02/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(4) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। बलौदा पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 15 जून 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम खोहा में दबिश देकर आरोपी ईश्वरी प्रसाद पटेल को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी- ईश्वरी प्रसाद पटेल (30 वर्ष), निवासी बस्ती पारा, ग्राम खोहा, थाना बलौदा।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक रज्जू रात्रे, संतोष रात्रे तथा थाना बलौदा के स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top