CG CRIME

पामगढ़ | शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए साथी से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए नहीं देने पर साथी से मारपीट करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 10 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम झिलमिली निवासी जोहित कुमार दिनकर अपने गांव के ही सूरज रात्रे के साथ बाइक पर बैठकर शराब लेने पामगढ़ गया। शराब लेकर दोनों मदनपुर के सागौन जंगल में बैठकर पीने लगे। नशा चढ़ते ही सूरज रात्रे ने जोहित से और शराब पिलाने के लिए पैसे मांगे। जोहित ने जब कहा जेब खाली है तो सूरज आगबबूला हो गया। उसने जोहित की जेब से 100 रुपये का नोट निकालकर फाड़ दिया अश्लील गाली गलौच करने लगा। गाली का विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए जोहित पर मुक्कों से कर दी। धक्का देकर जमीन पर पटका जिससे जोहित के सिर, माथे और चेहरे पर गहरी चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी जोहित को घायल हालत में बाइक पर बैठाकर ग्राम भैंसो में छोड़कर फरार हो गया।

जिसकी सूचना पर थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल अप.क्र. 248/2026 धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

थाना पामगढ़ प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 15.06.2026 को देकर आरोपी सूरज रात्रे पिता खिखराम उम्र 24 वर्ष निवासी झिलमिली थाना मुलमुला को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी – सूरज रात्रे पिता खिखराम उम्र 24 वर्ष निवासी झिलमिली थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सउनि कृष्ण कुमार कोसले, प्रधान आरक्षक विजय निराला एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top