CG CRIME

सोशल मीडिया के माध्यम से युवती का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के थाना चांपा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने दिनांक 13 जून 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी शिवम बरेठ द्वारा इंस्टाग्राम पर उसे लगातार संदेश भेजकर संपर्क स्थापित किया। कुछ दिनों तक बातचीत करने के बाद आरोपी ने पीड़िता को बहला – फुसलाकर तथा पैसों का लालच देकर उसके बैंक खाते में राशि जमा कर दी। जब पीड़िता ने पैसे लेने से मना किया, तब आरोपी ने कहा कि वह बाद में लौटा दे। करीब 10-12 दिनों बाद आरोपी ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया। वह फोन कर गाली-गलौज करने लगा और बार- बार पैसे लौटाने का दबाव बनाते हुए धमकी देने लगा। जब पीड़िता ने उससे बातचीत बंद कर दी, तब आरोपी ने पीड़िता और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 310/2026 के तहत धारा 296, 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 67(ए) आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और घटना के 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया, मोबाइल जब्त, आरोपी को विधिवत, गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी– शिवम बरेठ ( 22 वर्ष ) निवासी धोबीपारा थाना चांपा।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, प्रउनि रूकसाना बानो, प्र0आर0 गणेश कौशिक, आर0 ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर, वीरेश सिंह एवं थाना चाम्पा स्टाप का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top