CG CRIME

बिलासपुर| सकरी | सुने मकान को निशाना बना कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र साईं नगर उसलापुर में सुने मकान में आअलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण अनुमानित मशरूका कीमत ₹60,000 बरआमद कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थिया नीता बघेल पति मन्नू बघेल उम्र 40 साल निवासी साईनगर उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कृष्णा अस्पताल में झाडू पोछा का काम करती है दिनांक 12.06.2026 को प्रार्थिया की ड्युटी रात्रि में होने के कारण अपने घर में 08.00 बजे ताला लगाकर अपनी ड्युटी में चली गयी थी ड्युटी के बाद दिनांक 13.06.2026 के सुबह 08.30 बजे जब घर आयी तो देखी कि उसके घर के मेन दरवाजा का ताला टुटा हुआ था आलमारी में रखे सोने चांदी का पुरानी इस्तेमाली जेवर एक जोडी चांदी का पायल,दो नग कमरबंद चांदी का, एक जोडी सोने का कान का एवं एक नग फुल्ली और नगदी करीब 1000 रू जूमला करीबन 60000 रूपये नही था कोई अज्ञात चोर रात्रि में घर का ताला तोडकर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है ।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा चोरी पर अंकुश लगाने चोरो को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा चोरी जैसे अपराध पर अंकुल लगाने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल डॉग स्काड एवं एफएसएल टीम के साथ घटना स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया।

एफएसएल टीम एवं डाग स्काड द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस डॉग मास्टर राम मिलन सिंह द्वारा पुलिस डॉग को आरोपियो द्वारा छोडे गए सामान को सूंघाया गया, पुलिस डॉग गंध सूंघते हुए संदेही विकास चतुर्वेदी एवं अमनं टंडन के घर सांई नगर उस्लापुर तक ले गई। संदेहियो से पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह किया जा रहा था कडाई से पूछताछ करने पर चोरी करना कबूल किया गया। आरोपी विकास चतुर्वेदी ग्राम पंचायत धरमपुरा थाना जरहागांव जिला मुंगेली तथा अमन टंडन निवासी बैगाकापा थाना लालपुर दोनों हाल मुकाम साईनगर उस्लापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर के कब्जे से चोरी गई मशरूका एक जोडी चांदी का पायल,दो नग कमरबंद चांदी का, एक जोडी सोने का कान का एवं एक नग फुल्ली जूमला करीबन 60000 रू को जप्त किया गया।

अपराध पंजीबद्ध होने के चंद घंटो के अंदर सकरी पुलिस की सजगता एवं तत्परता से आरोपियो को गिरफतार कर मशरूका बरआमद करने में सफलता मिली। आरोपियो को गिरफतार करने में सकरी पुलिस, एफएसएल टीम एवं डॉक स्काड राम मिलन सिंह का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top