CG CRIME

मुंगेली | खुड़िया | जंगल में जुआ खेल रहे 09 जुआरी गिरफ्तार, कब्जे से 53 हजार 500 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 8 मोबाइल फोन और 9 मोटरसाइकिल समेत 7.33 लाख की संपत्ति जप्त

MD-Junaid Khan

मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए खुड़िया जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर रेड कार्यवाही कर 09 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से नगदी समेत 7 लाख 33 हजार 500 रुपये की संपत्ति जप्त कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम झिरिया महुआ माचा जंगल में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर साइबर सेल और चौकी खुड़िया की संयुक्त टीम ने दबिश दी और कबीरधाम, बिलासपुर तथा मुंगेली जिले के 9 जुआरियों को मौके पर जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। कार्यवाही के दौरान 53 हजार 500 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, 8 मोबाइल फोन और 9 मोटरसाइकिल जप्त की गईं। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल और चौकी खुड़िया पुलिस टीम का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top