CG CRIME

रतनपुर | अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस ने अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 13 जून 2026 को थाना रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम दफईपारा में एक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विष्णु यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देते हुए ग्राम दफईपारा स्थित आरोपी के घर की बाड़ी से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।

जप्त मशरूका –अवैध शराब: 12 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमती लगभग 2,400 रुपये)नगदी: शराब बिक्री के 120 रुपये

नाम गिरफ्तार आरोपी: रन्नू लाल मरावी, पिता स्व. बद्री प्रसाद मरावी, उम्र 32 वर्ष, निवासी दफईपारा, थाना रतनपुर। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के साथ प्रधान आरक्षक कौशल खुंटे, आरक्षक धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर और महिला आरक्षक स्वाति बंजारे का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top