CG CRIME

बिलासपुर | सकरी | कोयले की हेराफेरी करने वाले सुपरवाइजर, ट्रक मालिक एवं ड्राइवर समेत 6 गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी पुलिस द्वारा कोयले की हेराफेरी करने वाले सुपरवाइजर, ट्रक मालिक एवं ड्राइवर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार दीपका कोल माइंस से कंपनी के लिए उच्च गुणवत्ता (एफ/जी ग्रेड) का कोयला भेजा गया था। 10 जून को जब तीन ट्रक कोयला लेकर कंपनी पहुंचे और उसकी जांच की गई, तो पता चला कि कोयले की गुणवत्ता तय मानक के अनुसार नहीं है।

पूछताछ में ड्राइवरों ने बताया कि रास्ते में रतनपुर-गतौरी स्थित एक कोल डिपो में मिलीभगत कर महंगे कोयले को निकालकर बेच दिया जाता था और उसकी जगह कम गुणवत्ता वाला मिलावटी कोयला भर दिया जाता था। इस हेराफेरी से कंपनी को 25लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सुपरवाइजर, ट्रक मालिक एवं तीन ड्राइवरों समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं कोल डिपो संचालक, ट्रक मालिक और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध धारा 116(3), 117(4), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना सकरी, एसीसीयू एवं माइनिंग स्टाफ की संयुक्त टीम का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top