
MD-Junaid Khan
मुंगेली। जिले के जरहागांव पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उचित मूल्य दुकान चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो नाबालिग समेत 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर, चोरी का सामान बरआमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में जरहागांव पुलिस द्वारा उचित मूल्य दुकान में चोरी के प्रकरण त्वरित कार्यवाही करते हुए दो नाबालिग समेत 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से उचित मूल्य दुकान से राशन सामग्री एवं घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर जप्त किया।

जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 6.03 लाख जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

