
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 की शाम मृतक निखिल गोस्वामी अपने दोस्तों के साथ जयरामनगर स्थित होटल 4 सीजन के आगे कच्चे मार्ग पर बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचे और कथित तौर पर निखिल की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने बड़े पत्थर से उसका सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में कोटा पुलिस ने धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की, लगातार फरार चल रहे चारों आरोपियों को 11 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी –
(1)- दीपक दास उर्फ भोला दास मानिकपुरी (26),
(2)- निखिल राव उर्फ निक्कू (24),
(3)- करण दास मानिकपुरी (24)
(4)- कुश साहू उर्फ बुतरू (26)

