
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला पुलिस द्वारा दो अलग- अलग मामलों में बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पहले मामले में आरोपी ने नाबालिग बालिका का अश्लील फोटो- वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर उसे बदनाम करने के साथ परिवार को धमकी दी थी। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 67, 67(क) आईटी एक्ट, धारा 79 बीएनएस तथा धारा 08 एवं 12 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी निलेश भैना उम्र 21 वर्ष, निवासी नगारीडीह, थाना शिवरीनारायण को पकड़ा जिसके विरुद्ध विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

दूसरे मामले में आरोपी आधी रात युवती के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था, पीड़िता चिल्लाई तो आरोपी वाहा से भाग गया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 204/2026 धारा 331(2), 74 एवं 75(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी शुभम दास उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जोगीडीपा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने से विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, सउनि प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह एवं आरक्षक सनीहर जगत, मनभावन पटेल का अहम किरदार रहा।

