CG CRIME

अकलतरा | मिक्सर मशीन ले जाने की बात पर बहस, दो पक्षों के बीच चले जमकर लाठी-डंडे 05 पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत ग्राम पिपरसत्ती में एक मिक्सर मशीन को छत ढलाई के लिए ले जाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते, दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरसत्ती निवासी कन्हैयालाल पुरहोले (41 वर्ष) एवं सुरेन्द्र कुमार (33 वर्ष) के बीच छत ढलाई के लिए मिक्सर मशीन ले जाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए और मारपीट की नौबत आ गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। दोनों पक्षों की शिकायत पर थाना अकलतरा में पहले ही अपराध दर्ज किया जा चुका था। पुलिस द्वारा पूर्व में भी दोनों पक्षों को समझाइश देकर तहसील न्यायालय के माध्यम से प्रतिबंधित कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद विवाद फिर भड़क उठा।

विवाद की सूचना मिलने पर कोटमीसोनार पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पांच अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170/26 एवं 135 (3) BNSS के तहत इस्तगासा तैयार कर दोनों पक्षों को तहसील न्यायालय अकलतरा में पेश किया, जहां न्यायालय ने सभी को अधिकतम राशि से बाउंड ओवर कर भविष्य में शांति भंग न करने के निर्देश दिए।

उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. विनोद जाटवर सहायत केन्द्र प्रभारी कोटमीसोनार , प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज, जितेश कुमार , राजेंद्र राठौर , आरक्षक दुग्गा ,एंव थाना स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top