
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोनी पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर प्राइमरी स्कूल बड़े नहर पुल के पास दबिश देकर आरोपी मैना वर्मा (27 वर्ष), निवासी ग्राम जलसो के कब्जे से 7 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमत लगभग ₹1400) जप्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

