
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और लगातार पीछा करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि परीक्षा देकर घर लौटते समय आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर अश्लील गाली-गलौज की। इसके बाद भी वह लगातार उसका पीछा कर परेशान करता रहा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। साइबर सेल की मदद से उसका लोकेशन ट्रेस कर 9 जून को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करने पर कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी -सागर आडिल (18 वर्ष) निवासी ग्राम केशला

