
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध नशे शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन रतनपुर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी,

पुलिस ने ग्राम कलमीटार निवासी गीता बाई बंजारे (39 वर्ष) के कब्जे से 310 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 15,000 रुपये) एवं गांजा बिक्री की 270 रुपये नकद राशि बर आमद की।
वहीं ग्राम बिरगहनी निवासी जयराम गंधर्व (50 वर्ष) के घर से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब बर आमद की गई। इसके अलावा

ग्राम लखराम निवासी देवकुमार उर्फ देवा भारद्वाज (48 वर्ष) के कब्जे से 100 पाव देशी प्लेन शराब (18 लीटर) और 2 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एवं नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

