CG CRIME

बिलासपुर | कोटा | अवैध शराब की बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार |कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बर आमद

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोटा पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब के जप्त कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 9 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खैरझिटी निवासी मनोज सोनवानी अवैध रूप से शराब बेच रहा है।सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह और एसडी ओपी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने ग्राम खैरझिटी में रेड कार्यवाही की, रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी मनोज सोनवानी (53 वर्ष) के कब्जे से कुल 13.5 लीटर हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब, एक 10 लीटर की जरीकेन और आधा-आधा लीटर की 7 पॉलिथीन शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2700 रुपये बताई गई है। जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव तथा आरक्षक संजय श्याम और धर्मेंद्र साहू का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top