
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस द्वारा उधार के पैसे मांगने पर टांगी से हमला कर प्रार्थी के कान काटने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास में प्रयुक्त लोहे की टांगी जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी रघुनंदन प्रसाद पाण्डेय निवासी खोंड अकलतरा ने 08.06.26 को रिपोर्ट दर्ज कराई, पिछले साल दिवाली से पहले आरोपी शनि केंवट उम्र 45 वर्ष निवासी खोंड से जान -पहचान होने से उसको मकान बनवाने के लिए 10,000 रुपये दिए थे। 08 जून की रात करीब 8 बजे प्रार्थी ने शनि केंवट को गांव में देखा और अपना पैसा मांगा। इस पर आरोपी भड़क गया और बोला _”तेरा पैसा नहीं दूंगा”_। और आरोपी, प्रार्थी के घर के पास पहुंचा और गाली -गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने टांगी से प्रार्थी पर हमला कर दिया। हमले में प्रार्थी का दाहिना कान कट गया और खून निकलने लगा।
रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अप. क्र. 327/2026 धारा 118(2), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृव में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर, आरोपी शनि केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने से घटना में प्रयुक्त लोहे की टांगी जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी- शनि केंवट उम्र 45 वर्ष निवासी खोंड थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा Asi सुरेंद्र कश्यप, Hc शरीफुद्दीन खान का अहम किरदार रहा।

