MD-Junaid Khan
मुंगेली। जिला पुलिस बीट प्रणाली और त्वरित पुलिस कार्यवाही से मवेशी चोरी के प्रकरण का सफल खुलासा कर हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से ₹30 हजार नगद बर आमद किया गया। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर ग्राम डिंडोरी में हुए 07 भैंसों की चोरी के प्रकरण में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 30 हजार नगद बर आमद किए। पूछताछ में आरोपियों के जुर्म कबूल किए जाने पर आरोपियों को न्यायलय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

