
MD-Junaid Khan
कोरबा। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर चौकी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 जून 2026 को प्रार्थी प्रकाश सिंह पिता उदय सिंह, निवासी रामनगर, कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई, रिपोर्ट के आधार पर पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

