
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फल दुकान वाले पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना 7 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे प्रार्थिया ने थाना सिरगिट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति मनीष गोस्वामी अपनी फल दुकान के पास खड़ा था,

इसी दौरान दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट (32 वर्ष), निवासी बाजार चौक तिफरा, वहां पहुंचा और पीछे से पकड़कर धारदार चाकू से हमला कर फरार हो गया, हमले में मनीष गोस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध क्रमांक 409/2026 धारा 103 एवं 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की,

प्रकरण में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की,
विवेचना में पता चला कि घायल और आरोपी के परिवार की एक महिला के बीच संबंधों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था, इसी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया, घटना के बाद से आरोपी फरार था।

जिसके रायपुर में होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी एवं घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

