
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिविल लाईन थाना क्षेत्र मंगला चौक में रविवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच एक सड़क हादसा हुआ। जहां मंगला चौक से उसलापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कार से एक युवती बाहर निकली और उसलापुर की ओर भाग गई। कुछ दूरी पर एक युवक की मोटरसाइकिल में बैठकर वह वहां से चली गई। बताया जा रहा है कि युवती को पैर में मामूली चोट आई है,

जबकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

