CG CRIME

बलौदा बाजार | दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बलौदा बाजार। शहर के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 02 शातिर आरोपियों को चंद घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी किशन दयालानी निवासी राधाविहार कॉलोनी बलौदाबाजार ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 04.06. 2026 को वह अपनी दुकान में ताला लगाकर घर गया था। रात्रि करीब 03:30 बजे मोबाइल पर दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे का फुटेज देखने पर पता चला कि, किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान के शटर के साइड की पट्टी को उखाड़ दिया गया है। प्रार्थी ने तुरंत दुकान पहुंचकर देखा तो अंदर गल्ले व डिब्बे में रखे करीब ₹11,000 नगद और बिक्री के लिए रखे सिगरेट के करीब 100 पैकेट (जुमला कीमती 16,000 रुपये) गायब थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 458/2026, धारा 331(4),305,3(5) बी.एन.एस. (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा द्वारा आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए। प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल तस्दीक व विवेचना की कार्यवाही शुरू की गई। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बलौदाबाजार बस स्टैंड के पास संदेही दुर्गेश मानिकपुरी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी भूपेन्द्र बंजारे के साथ मिलकर उक्त दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों को दिनांक 06.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। प्रकरण विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एवं उनकी पुलिस टीम का अहम किरदार रहा।

गिरफ्तार आरोपी
1. दुर्गेश मानिकपुरी (उम्र 22 वर्ष), निवासी- वार्ड नं. 09, सिंधी कॉलोनी, पुराना बस स्टैंड, बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. भूपेन्द्र बंजारे (उम्र 20 वर्ष), निवासी- वार्ड नं. 02, इंदिरा कॉलोनी, बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली

बर आमद मसरूका- 01 पैकेट सिगरेट (जिसमें 50 नग गोल्ड फ्लेग सिगरेट शामिल है) 16 नग खुले गोल्ड फ्लेग सिगरेट नगद राशि: ₹500 का नोट (01 नग), 1 रुपये का सिक्का (105 नग) एवं 2 रुपये का सिक्का (03 नग)।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top