
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के ग्राम केशडबरी सोलर पावर प्लांट में हुई बड़ी केबल वायर चोरी का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को (1)- बबलू मधुकर उम्र 28 साल, निवासी नया तहसील कार्यालय के सामने, पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर (2)- सूरज देवार उम्र 32 साल, निवासी मानिकचौरी (हाल शराब भट्टी के पास, पचपेड़ी), थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
(3)- विजय खुंटे उम्र 30 साल, निवासी: पताईडीह, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रकरण में अब तक चोरी करने वाले कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। आरोपियों से चोरी का मशरूका (तांबा/केबल वायर) और नगद राशि सहित घटना में प्रयुक्त औजार बर आमद किया है। आरोपियों से नगदी रकम ₹2100 एवं 400 मीटर सोलर पैनल केबल वायर कीमती ₹20,000 सहित कुल ₹22,100 कीमत मूल्य का मशरूका बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

आरोपियों के नाम
1. बबलू मधुकर उम्र 28 साल, निवासी नया तहसील कार्यालय के सामने, पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
2. सूरज देवार उम्र 32 साल, निवासी मानिकचौरी (हाल शराब भट्टी के पास, पचपेड़ी), थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर
3. विजय खुंटे उम्र 30 साल, निवासी: पताईडीह, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर

