CG CRIME

जांजगीर चांपा | शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा । जिले के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि डेढ़ वर्ष पूर्व वह घरेलू कार्य से जांजगीर आई थी। रात होने पर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी आरोपी आशीष सिंह पिता स्व. भरत सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 भैंसो थाना पामगढ़ ने पहचान बताकर मोटरसाइकिल से लिफ्ट देकर घर छोड़ा। इसी दौरान मोबाइल नंबर ले लिया। आरोपी ने लगातार फोन कर पीड़िता से दोस्ती बढ़ाई और नजदीकियां बना लीं। फिर घुमाने के बहाने जांजगीर के होटल में ले गया। वहां शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के मना करने के बावजूद जबरन अनाचार किया और वापस घर छोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपी लगातार डरा-धमका कर अनाचार करता रहा। शादी की बात करने पर टाल-मटोल करने लगा।

परेशान होकर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में आरोपी के गांव भैंसो रवाना हुई। आरोपी को घर से हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करना कबूल किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी– आशीष सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 9 भैंसो थाना पामगढ़, थाना कोतवाली जांजगीर।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर एवं महिला आरक्षक रेखा यादव का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top