CG CRIME

अकलतरा | महिला ने निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर की युवक से पैसे मांग, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने खाया जहर, आरोपी महिला गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस द्वारा ब्लैक मेलिंग के गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपी द्वारा युवक के निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रही थी, जिससे परेशान होकर युवक ने जहर खा लिया। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजनांदगांव जिले के एक महिला आरोपी ने पीड़ित को मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर सार्वजनिक करने की धमकी दी और पैसे की मांग की। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित ने कीटनाशक सेवन कर लिया।

युवक पिछले 7 दिनों से बिलासपुर अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जांच में सामने आया कि पीड़ित और महिला आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। करीब 12-15 दिन पहले महिला आरोपी ने पीड़ित के निजी फोटो उसके और उसके परिवार के मोबाइल पर भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू किया। पैसे नहीं देने पर इंस्टाग्राम में फोटो वायरल करने की धमकी दी। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़ित ने आत्महत्या का प्रयास किया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 314/2026 धारा 308(2) बीएनएस, 67 आईटी एक्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने महिला आरोपी को राजनांदगांव से पकड़ा जिसको पूछताछ करने में जुर्म कबूल किए जाने पर आरोपी के कब्जे से मोबाइल जप्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक विनोद जटवार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे एवं आरक्षक राजा रात्रे का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top