
MD-Junaid Khan
बिलासपुर । मस्तूरी। जिले के थाना मस्तूरी अंतर्गत चौकी मल्हार पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने माता-पिता के साथ मजदूरी कार्य के लिए जाती थी। इसी दौरान मकान मालिक द्वारा उससे अनुचित व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार टंडन (26 वर्ष), निवासी ग्राम बिनेका, थाना मस्तूरी को पूछताछ के लिए तलब किया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म कबूल किए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। मामले की जांच के दौरान आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं तथा आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तथा आरक्षक श्यामलाल सोनवानी का अहम किरदार रहा।

