
MD-Junaid Khan
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी खरसिया पुलिस ने प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल हमालपारा में हुई चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों 1. महेश देवांगन पिता राजेश देवांगन, उम्र 19 वर्ष, निवासी हमालपारा तलाबपार,खरसिया 2.धरमपाल कुर्रे पिता फागुलाल कुर्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी हमालपा रा तलाबपार, खरसिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई संपत्ति का हिस्सा बरआमद किया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी :-
1. महेश देवांगन पिता राजेश देवांगन, उम्र 19 वर्ष, निवासी हमालपारा तलाबपार, खरसिया।
2. धरमपाल कुर्रे पिता फागुलाल कुर्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी हमालपारा तलाबपार, खरसिया।
जप्त मशरूका :- 02 नग सिलिंग फैन, नगदी रकम 400 रुपये।

