CG CRIME

नाबालिक लड़की के साथ अनाचार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के नवागढ़ पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की के साथ अनाचार के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सहयोगी आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर।जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी हिमांशु खूंटे उर्फ ईमानुयेन खूंटे द्वारा पीड़िता के फोटो वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर जबरन अनाचार किया तथा दिनांक 19.05.26 की रात्रि में आरोपी अपने दोस्त आनंद चौहान के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और उनको बुलाने लगा, जब पीड़िता बाहर आई मना की तो उसके साथ आरोपी मारपीट कर वहा से भाग गया। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 169/2026 धारा 64(2),3(5)bns 4,6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया

मुख्य फरार आरोपी हिमांशु खूंटे उर्फ ईमानुयेन खूंटे जो घटना दिनांक से फरार चल रहा था जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा, हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी- हिमांशु खूंटे उर्फ ईमानुयेन खूंटे उम्र 20 वर्ष निवासी पथर्रा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पांडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक नजीर हुसैन एवं थाना स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top