CG CRIME

अवैध कोडीन युक्त नशीली सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

रायपुरराजधानी। पुलिस द्वारा नशे के कारोबार तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गुढ़ियारी पुलिस द्वारा प्रतिबंधित अवैध कोडीन युक्त नशीली सिरप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि झाबक पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति नशीली सिरप बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश देकर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।

पकड़े गए युवक की तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 249 शीशी प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप बरआमद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 25 लीटर बताई गई है। आरोपी सिरप रखने और बेचने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने सिरप के साथ एक मोबाइल फोन भी जप्त किया है। जप्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्ग निवासी 33 वर्षीय अनिल कुमार साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जूट गई है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top