
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नरगोड़ा में तालाब में डूबने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ऋषभ खरे और रितेश खरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चों को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जूट गई है।

जानकारी के अनुसार परिवार हाल ही में अपने दादा के दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली से गांव लौटा था। एक सप्ताह के भीतर परिवार पर यह दूसरा बड़ा दुख टूट पड़ा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

