CG CRIME

बलौदा : झपटमार करने वाले गिरोह के 05 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के बलौदा पुलिस द्वारा झपटमार करने वाले गिरोह के 05 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं। जिनके कब्जे से 05 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल, नकद 1900 रुपये बरआमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी विरेंद्र कुमार निवासी मोहरियामुडा थाना हरदीबाजार 28.05.26 को फसल काटने नैला आया था। रात होने पर वह अपने साथी के साथ करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से अपने गांव मोहरियामुडा लौट रहा था।

रात करीब 11:30 बजे पहरिया के आगे तालाब के पास पहरिया की तरफ से आई दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने इनकी बाइक रोक ली। अचानक झपटमारी कर बैग में रखे 3 मोबाइल और 40,000 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीछा करने पर प्रार्थी और उसके साथी बाइक से गिर पड़े और हल्की चोटें आईं। आरोपियों की एक बाइक पल्सर और दूसरी स्प्लेंडर थी, दोनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 245/2026 धारा 126(2), 304 (2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SP के निर्देशन पर आरोपियों की पतासाजी हेतु अलग अलग जगहों पर टीम रवाना किया गया। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज और सायबर तकनीकी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी

01. बलवेदव सूर्या निवासी, औराईखुर्द दर्राभाठा, चौकी नैला
2. पंकज यादव, निवासी करमंदी बड़े पारा, चौकी नैला
3. लखन कंवर, निवासी कचौरा, थाना उरगा कोरबा
4. राकेश यादव, निवासी कचौरा, थाना उरगा कोरबा
5. दुर्गेश सिंह, निवासी नवापारा, थाना उरगा कोरबा

उपरोक्त कार्यवाही मे सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा, चौकी पंतोरा से सउनि जयनंदन मार्बल, प्र.आर. रमेश त्रिपाठी, लखेश्वर कंवर, सायबर थाना से आरक्षक माखन साहू, मोह. शहबाज, प्रदीप दुबे, चौकी पंतोरा से आरक्षक दिलीप माथुर, मोहम्मद अहमद कुरैशी, पुदम कश्यप, भुनेश्वर पटेल, युवराज सिह, संतकुमार का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top