CG CRIME

नैला | झपटमारी करने वाले एक नाबालिग सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के साइबर पुलिस की सक्रियता से 48 घंटे में झपटमारी करने वाले एक नाबालिग सहित 02 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी चंद्रहास यादव निवासी कन्हाईबंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30.05.26 को शाम करीब 7:30 बजे वह साइकिल से काम से घर लौट रहा था। शनि होटल के पास कन्हाईबंद रोड नैला में बाइक सवार तीन युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपियों ने मोबाइल छीन लिया और गले में पहना सोने का लॉकेट झपट लिया। विरोध करने पर मारपीट का प्रयास भी किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना साइबर व चौकी नैला पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना पर हेमंत सारथी, कोमल कश्यप और एक नाबालिग द्वारा झपटमारी का सामान को बेचने के लिए नैला तरफ ग्राहक तलाश कर रहें है, सूचना पर सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक के नेतृत्व में थाना सायबर एवं चौकी नैला ने संयुक्त रेड कार्यवाही कर आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ करने पर में जुर्म कबूल किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिनांक 30.05.26 की रात 7:30 बजे CD डिलक्स बाइक से नैला रेलवे फाटक पार कर कन्हाईबंद जा रहे थे। शनि होटल के पास अकेले साइकिल सवार को मोबाइल पर बात करते देख झपटमारी की योजना बनाई। उसे रोककर मोबाइल और सोने का लॉकेट लूटकर कन्हाईबंद की ओर भाग गए। तीनों लूट का सामान बेचकर रकम आपस में बांटने वाले थे। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल और सोने का लॉकेट बरआमद कर लिया गया है। प्रकरण में एक नाबालिग सहित 02 आरोपियों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

1. हेमंत सारथी पिता अमृतलाल सारथी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला जांजगीर, थाना जांजगीर
2. कोमल कश्यप पिता उत्तराम कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी नैला, जुना तालाब के पास, चौकी नैला

एक विधि से संघर्षरत बालक

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रंजीत कंवर चौकी प्रभारी नैला, सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, चौकी नैला से उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान, सायबर टीम आरक्षक माखन साहू, प्रदीप दुबे, मो. शाहबाज तथा चौकी नैला से प्रधान आरक्षक रूद्रकश्यप, राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक- भुनेश्वर पटेल, जयप्रकाश टंडन, डीकेश्वर साहू, संतोष प्रधान, राजू, चंद्रशेखर, महिला आर. रुकमणी का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top