CG CRIME

बिलासपुर | चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब कारोबारियों पर प्रहार,तीन शराब कोचियों गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों पर कार्यवाही करते हुए तीन शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 60 पाव देशी प्लेन शराब, 86 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल समेत कुल 22,000 रुपये से अधिक का माल जप्त किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर की सूचना पर तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ दबिश देकर रेड कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी में (1)- आर्यन रात्रे (22), निवासी नागराडीह – 46 लीटर महुआ शराब एवं बाइक CG10CE5871 ,(2)- लच्छी संवरा (65), निवासी अचानकपुर – 60 पाव देशी प्लेन शराब। (3)-राधा वर्मा (50), निवासी 70 खोली चकरभाठा – 40 लीटर महुआ शराब। जप्त कर तीनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया , जहां उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी

(1)-आर्यन रात्रे (22), निवासी नागराडीह।
(2)- लच्छी संवरा (65), निवासी अचानकपुर।
(3)- राधा वर्मा (50), निवासी 70 खोली चकरभाठा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top