CG CRIME

सरकंडा DLS कॉलेज के पास चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हनुमान मंदिर के पास हाथ में धारदार बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कैलाश साहू (27 वर्ष) पिता संतोष उर्फ डैनी साहू, निवासी अशोक नगर, DLS कॉलेज सरकंडा बिलासपुर। बताया, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 10 इंच लंबा बटनदार धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 831/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी -कैलाश साहू (27 वर्ष) पिता संतोष उर्फ डैनी साहू, निवासी अशोक नगर, DLS कॉलेज सरकंडा बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top