
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसों की मांग करते हहुए मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी मनीष चौहान (40 वर्ष), निवासी मल्हार ने अपने परिचित उज्जवल अवस्थी से पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए लोहे की पट्टी से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस चौकी मल्हार में अपराध क्रमांक 334/26 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की पट्टी जप्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवाश तिग्गा एवं आरक्षक रमेश साहू का अहम किरदार रहा।

