CG CRIME

रायपुर | तेलीबांधा| अवैध गांजा के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

रायपुर। शहर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी आशीष वाधवानी को पुलिस ने गांजा बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को देवार पारा में कार्यवाही के दौरान दीपक साहू (24 वर्ष) निवासी सुभाष नगर, देवार पारा, तेलीबांधा के कब्जे से 3.149 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया था।पूछताछ के दौरान दीपक साहू ने बताया था कि उसे गांजा आशीष वाधवानी से मिला था। इसके बाद से पुलिस लगातार आशीष वाधवानी की तलाश कर रही थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। दिनांक 02 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आशीष वाधवानी (31 वर्ष) निवासी सुभाष नगर, देवार पारा, तेलीबांधा, जल विहार कॉलोनी क्षेत्र में गांजा बिक्री करने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष टीम गठित कर रेड कार्यवाही की और आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 4.327 किलोग्राम गांजा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 197/20 26, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

जप्ती– 4.327 किलोग्राम गांजा

नाम आरोपी-

(1)- आशीष वाधवानी पिता सुंदर वाधवानी, उम्र 31 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, देवार पारा, तेलीबांधा, रायपुर

(2)- दीपक साहू पिता दिनेश साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुभाष नगर, देवार पारा, तेलीबांधा, रायपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top