CG CRIME

रायपुर | अड्डेबाजों, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने, रायपुर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान

MD-Junaid Khan

रायपुर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना तेलीबांधा एवं ACCU की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों, अड्डेबाजों एवं देवार डेरों की सघन चेकिंग की , चेकिंग के दौरान पुलिस ने 22 संदिग्ध व्यक्तियों को तस्दीक हेतु थाना लाया। सत्यापन के बाद सभी के विरुद्ध धारा 170/126,135 BNSS के तहत कार्यवाही कर उन्हें विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन के न्यायालय में पेश करने रवाना किया गया।

पिछले 4 दिनों में कुल 51 अनावेदकों के खिलाफ 170/126,135 BNSS के तहत कार्यवाही की जा चुकी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए रायपुर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top