CG CRIME

रायपुर | हिस्ट्रीशीटर गांजा तस्कर गिरफ्तार, तेलीबांधा एवं ACCU टीम की संयुक्त कार्यवाही

MD-Junaid Khan

रायपुर। थाना तेलीबांधा एवं ACCU रायपुर की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सूचना के आधार पर शताब्दी नगर शमशान घाट के पास दबिश देकर अजय मोटवानी उर्फ अज्जू को गांजा बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 186 ग्राम गांजा बरआमद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये बताई गई है। मामले में अपराध क्रमांक 248/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी अजय मोटवानी उर्फ अज्जू थाना तेलीबांधा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top