CG CRIME

आमानाका | एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

रायपुर। राजधानी के आमानाका क्षेत्र से एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी लक्की देवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने 26 मई 2026 को सरोना स्थित शराब दुकान के पास खड़ी एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 04 KJ 4471 चोरी की थी। मामले में थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 178/2026, धारा 305 BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की,एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना आमानाका पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा वाहन (कीमत लगभग ₹40,000) बरआमद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 305 BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी– लक्की देवार (22 वर्ष), निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, सरोना, रायपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top