
MD-Junaid Khan
रायपुर। राजधानी के लाभांडी स्थित सूरज नगर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर थाना तेलीबांधा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सुरेश बघेल को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 45 पाव देसी शोले मसाला शराब (कुल 8.100 लीटर) बरआमद की , जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,500 बताई गई है। मामले में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 245/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी– सुरेश बघेल (28 वर्ष), निवासी सूरज नगर, लाभांडी, थाना तेलीबांधा, रायपुर।

