
MD-Junaid Khan
गौरेला- पेंड्रा- मरवाही। जिले के कोटमीकला क्षेत्र में बीते दिनों हुए साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या एवं लूट की घटना को अंजाम देने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस, लूटे गए आभूषण एवं मोबाइल जप्त कर लिया है। प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों 26 मई को हुए पेंड्रा सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या और सोने चांदी के आभूषण लूट कर आरोपी फरार हो गए थे।

जांच में सामने आया है कि यह पूरी घटना लूट की योजना के तहत अंजाम दी गई थी, आरोपियों ने कई दिनों तक रेकी की और 26 मई को वारदात को अंजाम दिया। लूट का विरोध करने पर प्रदीप सोनी को देशी कट्टे से गोली मार कर हत्या कर दी गई।

बिलासपुर रेंज पुलिस एवं जीपीएम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से मामले का शीघ्र खुलासा करते हुए TechINT एवं HumINT के प्रभावी उपयोग से आरोपी खुशीराम साहू, राजाराम साहू और गया प्रसाद रजक को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

जप्त मशरूका
घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद
लूटे गए आभूषण एवं मोबाइल जप्त।

