CG CRIME

कोनी| 35 पाव देसी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 35 पाव देसी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 35 पाव (6.300 लीटर) देसी प्लेन शराब और ₹200 नगद बरआमद कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बीट पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम कछार स्थित कचरा फैक्ट्री के पास मेन रोड किनारे रेड की, रेड कार्यवाही के दौरान संतोष उर्फ बूटी पटेल (42 वर्ष), निवासी लोफदी, थाना कोनी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पाव (6.300 लीटर) देसी प्लेन शराब और ₹200 नगद बरामद किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹3000 बताई गई है जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top