
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 90 पाव देशी प्लेन शराब जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पचरीघाट केंवटपारा क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राहुल केंवट (19 वर्ष), पिता दिलीप केंवट, निवासी केंवटपारा पचरीघाट को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 90 पाव देशी प्लेन शराब (16.200 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,200 रुपये बताई गई है। आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा था। सूचना मिलने के बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार्यवाही करते हुए शराब जप्त की गई और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

