CG CRIME

बिलासपुर| चाकूबाज, गुंडा बदमाशों हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस की नज़र, 06 बदमाश को किया थाना तलब

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से चाकूबाजों गुंडा बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रजनीश सिंह के नेतृत्व में तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाश और चाकूबाजों की विशेष जांच करते हुए 06 चाकूबाजों को थाना तलब कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। पुलिस ने उन बदमाशों की जांच की जो पूर्व में विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं और रिहा होने के बाद क्षेत्र में सक्रिय थे। सभी को थाने बुलाकर भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई।

थाना तलब किए गए चाकूबाजो के नाम –

(1)- रिजवान खान (21 वर्ष) – चुचुहियापारा, गणेश नगर, सिरगिट्टी
(2)- आदित्य कलसहा (22 वर्ष) – बुधवारी बाजार, तोरवा
(3)- उमेश श्रीवास (30 वर्ष) – लालखदान, तोरवा
(4)- सोनू खान (27 वर्ष) – गणेश नगर, सिरगिट्टी
(5)- शाहरुख खान (24 वर्ष) – गणेश नगर अटल आवास, सिरगिट्टी
(6)- करन बनर्जी (29 वर्ष) – देवरीखुर्द, तोरवा

पुलिस ने सभी को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि वे दोबारा धारदार हथियार रखने, दहशत फैलाने, अड्डाबाजी करने या किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top