
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में धारदार चाकू लहराकर लोगों में डरा धमका रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 2 धारदार चाकू बरआमद कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना तोरवा पुलिस रेलवे स्टेशन, बुधवारी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान 2 जून 2026 की शाम करीब 4:30 बजे रेलवे स्टेशन के बाहर बुधवारी क्षेत्र स्थित एक होटल के पास दो युवक हाथों में चाकू लेकर घूमते और लोगों को डराते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 2 धारदार चाकू बरआमद हुए।पुलिस ने दोनों आरो पियों के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जहां उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
(1)- सोनू उर्फ श्रीकांत जायसवाल (35 वर्ष)
निवासी – नयापारा, सिरगिट्टी, बिलासपुर
(2)- राजकुमार खुटे (34 वर्ष)
मूल निवासी – मलदा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
वर्तमान पता – तोरवा, बिलासपुर
जप्त सामग्री- 02 नग धारदार चाकू

